ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 16-08-2025

ऐतिहासिक और भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा

माखननगर। जिला यादव समाज सेवा समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में माखननगर सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यदुवंशियों ने अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भगवान श्रीकृष्ण के…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-08-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर। जिला यादव समाज सेवा समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में माखननगर सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

नक्शे देखें

यदुवंशियों ने अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकियां सजाकर प्रस्तुत कीं। इनमें सबसे अधिक ध्यान खींचने वाली झांकी भारत माता की रही।

शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह संस्थाओं और संगठनों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। स्वल्पाहार, जलपान और पुष्पवर्षा से पूरे माहौल को भक्ति और उल्लासमय बना दिया गया। सौहार्द्र का परिचय देते हुए मुस्लिम समाज की गरीब नमाज फाउंडेशन ने श्रद्धालुओं का विशेष स्वागत किया। उन्होंने यदुवंशियों को ‘राधे-राधे’ लिखे दुपट्टे पहनाकर तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सहभागिता निभाई।

समाज के हर वर्ग और धर्म के लोगों ने इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचते और उत्साह व्यक्त करते नज़र आए।

यह शोभायात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर मिस्टी इलेक्ट्रिकल्स आरा मशीन के पास जाकर संपन्न हुई।

यह खबर शेयर करें
शेयर