ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 29-12-2023

ED के 6 समन पर बोले हेमंत सोरेन- मैं बोरिया-बिस्तर समेटकर विदेश भागने वाला नहीं, देश कानून से चलता है

उन्होंने अपनी सरकार को झारखंडियों की सरकार बताते हुए कहा, "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अभियान रहा है। इस अभियान के जरिए हम विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हैं। हमारा संकल्प है कि हम झारखंड के गांव की…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
ED के 6 समन पर बोले हेमंत सोरेन- मैं बोरिया-बिस्तर समेटकर विदेश भागने वाला नहीं, देश कानून से चलता है

उन्होंने अपनी सरकार को झारखंडियों की सरकार बताते हुए कहा, "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अभियान रहा है। इस अभियान के जरिए हम विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हैं। हमारा संकल्प है कि हम झारखंड के गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर राज्य के माथे पर जो पिछड़ेपन का टैग लगा है, उसे हटाने में जरूर कामयाब होंगे। पिछले 20 वर्षों में इस राज्य को पूर्व सरकारों से जितनी अपेक्षाएं थी, उसके मुताबिक पूर्ववर्ती सरकारें बिल्कुल खरी नहीं उतर पाईं।”

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में किसानों की ऋण माफी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरकारी उपक्रमों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति, प्रत्येक विभागों की नियुक्ति नियमावली बनाने, उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन, बेहतर उद्योग नीति के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियां भी गिनाईं।

यह खबर शेयर करें
शेयर