ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 19-03-2026

माखन नगर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: कांग्रेस नेता ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

माखन नगर। नगर में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला ने नगर के वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-03-2026
शेयर

माखन नगर। नगर में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला ने नगर के वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए CHMO के नाम ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी (BMO) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्वास्थ्य केंद्र की गंभीर खामियों को उजागर करते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, 108 एम्बुलेंस सेवा की लचर व्यवस्था, दवाइयों का अपर्याप्त स्टॉक, और डिलीवरी वार्ड के सामने फैली गंदगी जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था सुधारने, सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने, एक्स-रे मशीन को नियमित रूप से संचालित करने तथा खून की जांच समय सीमा में सुनिश्चित करने की मांग भी की। साथ ही ज्ञापन में पूर्व में हुए सोलर पैनल चोरी प्रकरण की शीघ्र जांच की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई।

पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो नगरवासियों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत बिंदु डेरिया, प्रकाश चौरसिया, पूर्व पार्षद बाबू खान, द्वारका चौधरी, हातिम खान, भगवान दास साहू, भवानी साहू और युवा नेता जाहिद खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें