Makhannagar News : महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं व्याख्यान का आयोजन
माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. आर एस पटेल द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता के निर्देशन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्व…

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. आर एस पटेल द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता के निर्देशन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर से डॉ आरती द्विवेदी मिश्रा, डॉ प्रेमा अरविंद कावड़कर, डॉ जी डी यादव, सुपरवाइजर केवलाराम निमोदा, शिवम शुक्ला लैब टेक्नीशियन, शुभम उमरे, मुकेश अहिरवार,चंद्रकांत वर्टी , श्याम पटेल, एएनएम जानकी अहिरवार, पूजा शुक्ला, तथा आशा कार्यकर्ता सरला सराठे उपस्थित हुए। स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात एच आई वी/एड्स आधारित व्याख्यान डॉ कावडकर द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि एचआईवी कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के कौन कौन से उपायों से अवगत कराया गया। डॉ आरती द्विवेदी मिश्रा द्वारा छात्राओं की समस्याओं के संबंध में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो आर के चौकीकर, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक प्रो डी एस खत्री, महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।