ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 07-09-2024

गणेश उत्सव: गाजे-बाजे के साथ पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

इस साल बप्पा की खूब प्रतिमाएं भक्तों के घर पहुंची है।गणेश उत्सव बच्चों के लिए सबसे खास होता है।बच्चे अपनी मासूमियत भरी उत्सुकता से बप्पा की सेवा और पूजा की तैयारी में जुट जाएंगे। घंटी और शंख की ध्वनि के साथ अब मंत्रोपचार सुनाई देगी। जगह-जगह पंडालों में भोग प्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 07-09-2024
शेयर

इस साल बप्पा की खूब प्रतिमाएं भक्तों के घर पहुंची है।गणेश उत्सव बच्चों के लिए सबसे खास होता है।बच्चे अपनी मासूमियत भरी उत्सुकता से बप्पा की सेवा और पूजा की तैयारी में जुट जाएंगे। घंटी और शंख की ध्वनि के साथ अब मंत्रोपचार सुनाई देगी। जगह-जगह पंडालों में भोग प्रसाद बंटेंगे।

ताजा खबर पढ़ें

विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी का आगमन शनिवार को हुआ। गाजे-बाजे के साथ शाम व देर रात तक पंडालों में बप्पा विराजे। स्वागत में भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। रंग-गुलाल उड़ाए। भक्तों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। गणपति बप्पा मोरया की गूंज चहूं ओर सुनाई दी। नगर में गणेश उत्सव की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई थीं। अब सभी को सात सितंबर का इंतजार है। आगमन के बाद  से बप्पा के दिव्य दर्शन होंगे। बच्चे हों या बड़े सभी ने अपने-अपने तरीके से बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन रहेंगे। 11 दिनों तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर