Friendship Day 2026: आज है फ्रेंडशिप डे, दोस्तों को भेजें प्यार भरे संदेश, Quotes और Wishes
हर साल की तरह इस साल भी फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जा रहा है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए आप यहां से विशेज, कोट्स भेज सकते हैं। देखें फ्रेंडशिप डे शायरी।


लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्ती का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक माना जाता है। यह ऐसा बंधन है, जिसमें प्यार, विश्वास, अपनापन, हंसी-मजाक और हर मुश्किल में साथ निभाने का वादा शामिल होता है। दोस्तों के प्रति सम्मान और उनके जीवन में योगदान को यादगार बनाने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है।
इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को सरप्राइज देते हैं, साथ समय बिताते हैं और सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी अपने खास दोस्त को दिल छू लेने वाला संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन Friendship Day Wishes, Quotes और Messages दिए गए हैं।
💙 Friendship Day Wishes 2026
1.
दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।
जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका,
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
2.
जिंदगी हर पल खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती।
मिलना हमारी तकदीर में लिखा था,
वरना इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
3.
वो मुस्कान जो बिना वजह हो,
वो बातें जो कभी खत्म न हों।
यही तो है दोस्ती का जादू,
जो हर दिल को अपना बना ले।
Happy Friendship Day!
4.
एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती।
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026!
5.
दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है,
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है।
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है,
पर अगर दोस्ती सच्ची हो तो इतिहास बनाती है।
Happy Friendship Day!
6.
तेरी मेरी यारी जैसे आसमां में चांद-तारों की महफिल,
मेरे दोस्त, इस महफिल का मैं ध्रुव तारा हूं।
जो तू मेरे संघर्ष का सारथी है,
तो मैं तेरी सफलताओं का किनारा हूं।
Happy Friendship Day!
7.
दोस्ती का मतलब ही खास होता है,
हर एक लम्हा इसके नाम होता है।
मिले जो सच्चा दोस्त जिंदगी में,
तो हर दिन फ्रेंडशिप डे जैसा खास होता है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
8.
दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का।
ये कोई पल भर का रिश्ता नहीं,
ये तो वादा है उम्रभर निभाने का।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026!
9.
कोई इतना चाहे तो बताना,
कोई इतने नाज़ तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
Happy Friendship Day!
10.
हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा।
ऐ खुदा, मेरे दोस्त को सलामत रखना,
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
