ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 11-09-2025

चुनाव आयोग जल्द करेगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

NEW DELHI: असम, बंगाल, तमिलनाडु सहित पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले अभ्यास की तैयारी नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है। यह अभ्यास साल के अंत से पहले पूरा किए जान…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 11-09-2025
शेयर
चुनाव आयोग जल्द करेगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

NEW DELHI: असम, बंगाल, तमिलनाडु सहित पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले अभ्यास की तैयारी

समाचार

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है। यह अभ्यास साल के अंत से पहले पूरा किए जाने की संभावना है, ताकि 2026 के अप्रैल–मई में होने वाले विधानसभा चुनावों (असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) के लिए अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जा सके।

यह निर्णय आयोग और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) की एक दिवसीय बैठक के बाद लिया गया, जिसमें एसआईआर नीति पर प्रस्तुति दी गई। सीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे पिछली संशोधित सूची को तैयार रखें। कई राज्यों ने अद्यतन सूचियाँ अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी हैं।

बिहार में हाल ही में आयोजित एसआईआर को लेकर विपक्ष ने समय और प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।  राजनीतिक दलों का आरोप था कि दस्तावेज़ों की कमी के चलते करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हट सकते हैं।

राजनीति

सर्वोच्च न्यायालय ने भी ईसीआई को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न हो। आयोग के मुताबिक, इस विशेष संशोधन का मुख्य उद्देश्य जन्म स्थान के विवरण की पुष्टि कर विदेशी अवैध प्रवासियों की पहचान करना और उन्हें सूची से बाहर करना है।

(पीटीआई इनपुट्स के साथ)

यह खबर शेयर करें
शेयर