ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 10-02-2024

खस्ता नारियल बिस्किट बनाने की आसान रेसिपी, गेहूं के आटे से बना ठेकुआ जैसा लगता है स्वाद

Image Source : INDIA TV आटा बिस्किट मार्केट में मिलने वाले बिस्किट मैदा से बने होते हैं। जिन्हें खाने से वजन बढ़ता है और कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है। हेल्दी रहना है तो घर में गेहूं के आटे से बने बिस्किट खाएं। नारियल और आटे से तैयार इन बिस्किट का स्वाद…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-02-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
खस्ता नारियल बिस्किट बनाने की आसान रेसिपी, गेहूं के आटे से बना ठेकुआ जैसा लगता है स्वाद

Image Source : INDIA TV

आटा बिस्किट

मार्केट में मिलने वाले बिस्किट मैदा से बने होते हैं। जिन्हें खाने से वजन बढ़ता है और कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है। हेल्दी रहना है तो घर में गेहूं के आटे से बने बिस्किट खाएं। नारियल और आटे से तैयार इन बिस्किट का स्वाद एकदम ठेकुआ जैसा लगता है। जब भी मीठा खाने का मन करे आप फटाफट ये बिस्कुट बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में एकदम खस्ता और स्वाद में लाजवाब होते हैं। आप इन्हें बनाकर आसानी से स्टोर भी कर सकते हैं।

नारियल और आटे से बनाएं खस्ता बिस्किट

आटे और नारियल के बिस्कुट बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में आधा कप चीनी डालें।

चीनी के साथ ही करीब 100 ग्राम सूखा नारियल टुकड़ों में काटकर डालें।

इसमें 1 चम्मच मोटी सब्जी में पड़ने वाली सौंफ डालकर सारी चीजों को दरदरा पीस लें।

अब डेढ़ कप गेहूं का आटा लें और करीब आधा कप सूजी इसमें डाल दें।

आटे में पिसी हुई चीनी, नारियल और सौंफ का पाउडर डाल दें।

आटे में करीब 4 टेबल स्पून घी डालें और सारी चीजों को हाथ से मिलाएं।

मोयन जांचने के लिए आटे से एक मट्ठी बनाकर देखें कि आटा बंध रहा है या नहीं।

अब आटा गूंथने के लिए करीब 1 कटोरी दूध लें और फिर थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते जाएं और टाइट आटा गूंथ लें।

अब आटे को दो हिस्सों में करके इसे मसल लें और इसे चकले या किसी बोर्ड पर बेल लें।

अब मोटी रोटी जैसी बनाकर तैयार कर लें। इसे आप गिलास या किसी ढक्कन से गोल काट लें।

अब बचे हुए आटे को भी इसी तरह बेलकर सारे बिस्किट तैयार कर लें।

सारे बिस्किट पर आप कांटे की मदद से हल्के छेद जैसे कर लें।

अब तैयार बिस्किट को तलने के लिए कड़ाही में तेल डालें और तेल गर्म होने के बाद गैस कम कर दें।

जब घी हल्का कम गर्म हो तो बिस्किट को डाल दें और थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही तेल में सिकने दें।

तुरंत पलटने से बिस्किट टूट सकता है। इसलिए एक तरफ से पहले अच्छी तरह सिकने दें।

बिस्किट को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और ठंडा होने के लिए रख दें।

जब बिस्किट ठंडे हो जाएं तो इन्हें किसी एयरटाइट जार में बंद करके स्टोर कर लें।

आप नारियल और आटे से तैयार इन बिस्किट को पूरे 10-15 दिन तक खा सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर