ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 17-04-2025

Dhar News : कृषि भूमि का सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला

धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम मुलथान में कृषि भूमि के सीमांकन के दौरान राजस्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महिला आईआर (राजस्व निरीक्षक) बाल-बाल बच गई, जबकि पटवारी और कोटवार को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों ने किसी तरह भागक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 17-04-2025
शेयर

धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम मुलथान में कृषि भूमि के सीमांकन के दौरान राजस्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महिला आईआर (राजस्व निरीक्षक) बाल-बाल बच गई, जबकि पटवारी और कोटवार को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में दो किसान भी घायल हुए हैं।

समाचार

हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लाठी और डंडों से राजस्व टीम पर हमला किया गया। हमले के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम सीमांकन के लिए ग्राम मुलथान पहुंची थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम पर अपनी शर्तों के अनुसार सीमांकन करवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। सीमांकन उनके पक्ष में नहीं हुआ तो उन्होंने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोटवार सोमेश्वर बीच-बचाव करने आए तो उन पर डंडे से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पड़ोसी किसान बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद पटवारी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोटवार और किसानों पर भी हमला

पटवारी संजय जाट ने बताया कि कोटवार सोमेश्वर ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे लकड़ी के डंडे से बुरी तरह मारा गया, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान पड़ोस के कुछ किसान बचाव के लिए आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग ने बताया कि राजस्व टीम सीमांकन कार्य के लिए गांव में गई थी, लेकिन आवेदक पक्ष सीमांकन से असंतुष्ट था। उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए हमला किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर