ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 09-03-2025

Dewas News : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खुद को शूटर बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

देवास जिले के खातेगांव में खुद को शूटर बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले बदमाश को खातेगांव पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक के सुर बदल गए और वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आया। हाथ जोड़कर उसने कहा- 'पुलिस हमार…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-03-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Dewas News : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खुद को शूटर बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

देवास जिले के खातेगांव में खुद को शूटर बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले बदमाश को खातेगांव पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक के सुर बदल गए और वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आया। हाथ जोड़कर उसने कहा- 'पुलिस हमारी बाप है, गुंडागर्दी करना पाप है'।

दरअसल, यह पूरा मामला देवास जिले के कांटाफोड़ हाट बाजार में बनाए गए एक वीडियो का है। वीडियो में एक बदमाश खुद को खातेगांव का शूटर और बड़ा बदमाश बताकर लोगों को डरा और धमका रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक खुद को 'अर्बन लाला' बता रहा था और कह रहा था कि वह खातेगांव का शूटर है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद और एसडीओपी कन्नौद के मार्गदर्शन में खातेगांव पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अर्बन लाला उर्फ अफजल पिता राशिद खान (23), निवासी ग्राम देवला तहसील खातेगांव जिला देवास को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बी एन एस एस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट खातेगांव के समक्ष पेश किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर