ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 16-07-2024

Damoh News: बिजोरी गांव में बेटे ने धारदार हथियार से पिता की हत्या की, बच्चों को लेकर दमोह भागने की आशंका

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस दमोह जिले के हटा थाना के बिजोरी पाठक गांव में बेटे ने विवाद के बाद अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी बेटा अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया । जिसकी पुलिस तल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-07-2024
शेयर
Damoh News: बिजोरी गांव में बेटे ने धारदार हथियार से पिता की हत्या की, बच्चों को लेकर दमोह भागने की आशंका

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

दमोह जिले के हटा थाना के बिजोरी पाठक गांव में बेटे ने विवाद के बाद अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी बेटा अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया । जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पिता बब्बू अहिरवार की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा कमलेश अहिरवाल अपने दो बच्चों 12 साल के नरेंद्र और 10 साल की राधा को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है। उसकी बाइक भी घटनास्थल पर ही खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू की है।

संभावना है कि आरोपी बेटा अपने बच्चों को लेकर दमोह रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पहुंच सकता है और यहां से किसी महानगर की तरफ भाग सकता है। दमोह में पुलिस को अलर्ट किया गया है। आरोपी की और बच्चों की फोटो भी जारी की गई है, ताकि उसकी गिरफ्तारी करने में आसानी हो सके। घटना स्थल पर मौजूद हटा एसडीओपी नीतीश पटेल ने बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ है अभी स्पष्ट नहीं है परिजनों से बात की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
पत्रकारिता सीखें