ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 13-09-2024

Damoh News : पर्युषण पर्व पर मंदिर जा रही महिला के गले से दो तोला सोने की चेन झपट कर भागे बाइक सवार, केस दर्ज

पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत। दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में गुरुवार की रात 9 बजे पर्युषण पर्व पर मंदिर जा रही एक महिला के गले से बदमाशों ने चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, हेलमेट पहने होने के कारण उनकी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 13-09-2024
शेयर
Damoh News : पर्युषण पर्व पर मंदिर जा रही महिला के गले से दो तोला सोने की चेन झपट कर भागे बाइक सवार, केस दर्ज

पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।

ताजा खबर पढ़ें

दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में गुरुवार की रात 9 बजे पर्युषण पर्व पर मंदिर जा रही एक महिला के गले से बदमाशों ने चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, हेलमेट पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, राजीव कॉलोनी सिविल वार्ड पंच निवासी अर्चना पत्नी आलोक जैन (53) पर्युषण पर्व के अवसर पर घर से मंदिर जा रही थीं। राजीव कॉलोनी स्थित जैन मंदिर के पास अचानक आए पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अर्चना के गले से करीब दो तोला सोने की चेन झपट ली और भाग गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया। घटना दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद अर्चना जैन अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी अभिषेक तिवारी और कोतवाली टीआई आनंद सिंह भी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर