Ashoknagar News: थाने में कांस्टेबल की पिटाई
जांच में जुटी पुलिस अशोकनगर जिले की कदबाए थाना के अंदर एक युवक के द्वारा थाने के अंदर गुंडागर्दी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांस्टेबल के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कदवाए थाना प्रभारी मनीष चौहान ने …

जांच में जुटी पुलिस
अशोकनगर जिले की कदबाए थाना के अंदर एक युवक के द्वारा थाने के अंदर गुंडागर्दी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांस्टेबल के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कदवाए थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने स्विफ्ट डिजायर कार और बस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें विवाद भी आपस में हुआ और मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, जिसमें दोनों ही पार्टियां की द्वारा रिपोर्ट नहीं की गई। आपस में समझौता करके चले गए, जिसमें लगभग एक घंटे के बाद डिजायर कार के पहचान वाले आए।
जिसके बाद उन्होंने खुद को ओबीसी का जिलाध्यक्ष बताया और साथ में दो लोग आए और थाने में रोब जमाने लगे। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज की और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं कांस्टेबल से जानकारी मांगी जिसमे रिपोर्ट नही करने की मांगी तो कांस्टेबल द्वारा तो कहा की थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही तो ओबीसी के ज़िलाध्यक्ष द्वारा थाने में मौजूद कांस्टेबल से झुमाझटकी और मारपीट करने लगे, जिसमें आरक्षक के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल, अशोकनगर जिले के कदवाया थाने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार-शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे का है। वीडियो में कदवाया निवासी सुनील यादव पुत्र विक्रम सिंह यादव, रामेश्वर पुत्र महेंद्र सिंह यादव और जितेंद्र पुत्र जसमन यादव थाने में गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील यादव खुद को OBC जिलाध्यक्ष बता रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों ने कांस्टेबल धर्मेंद्र दांगी से मारपीट कर रहे हैं।