ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 16-12-2025

सोहागपुर विधायक के परिवार में शोक, श्रीराम कथा आयोजन निरस्त

बांद्राभान। सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह के परिवार में शोक का माहौल है। विधायक के चाचा के पुत्र  जितेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद घटना के चलते तपस्विनी जोगेश्वरी बाई राम आश्रम, बांद्राभान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का आयो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 16-12-2025
शेयर

बांद्राभान। सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह के परिवार में शोक का माहौल है। विधायक के चाचा के पुत्र  जितेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद घटना के चलते तपस्विनी जोगेश्वरी बाई राम आश्रम, बांद्राभान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का आयोजन इस वर्ष निरस्त कर दिया गया है।

समाचार

आश्रम में 17 दिसंबर 2025, बुधवार से श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित था, जिसे लेकर तैयारियां भी की जा रही थीं। लेकिन पारिवारिक शोक को देखते हुए आश्रम समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कथा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी स्वयं विधायक विजयपाल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने शोक की इस घड़ी में सहयोग और संवेदनशीलता दिखाने के लिए समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि तपस्विनी जोगेश्वरी बाई राम आश्रम में होने वाली श्रीराम कथा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। आयोजन निरस्त होने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक और संवेदना का वातावरण देखा गया। आश्रम समिति एवं स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह खबर शेयर करें
शेयर