ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-04-2024

20 अप्रैल को सीएम योगी मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-04-2024
शेयर
20 अप्रैल को सीएम योगी मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ का जिले में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे मोदीपुरम में हुई प्रधानमंत्री की रैली में आए थे। इसके बाद सरधना में ठाकुर चौबीसी में रैली को संबोधित कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को योगी किठौर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में आएंगे। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं कर रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर