ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 03-02-2024

Chhindwara News : कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम

पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने आज इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्गजों के मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने पर…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-02-2024
शेयर
Chhindwara News :  कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम

पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ।

नए स्थान तलाशें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने आज इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्गजों के मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने पर एक बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा है कि पार्टी सभी दिग्गजों से चर्चा कर रही है जो चुनाव जीतेंगे उसे टिकट दी जाएगी। अभी ये तय नहीं हुआ। पूर्व सीएम कमलनाथ ने आचार्य प्रमोद कृष्णन के प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए आमंत्रण पत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। कमलनाथ से प्रमोद कृष्णन के भाजपा में ज्वाइन होने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हर कोई स्वतंत्र है कोई पार्टी से बंधा नहीं है। वहीं, भाजपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ये सब अफवाह है इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

गौरतलब हो की पूर्व सीएम कमलनाथ चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं।इस दौरान कमलनाथ विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगे। वहीं पार्टी की संगठनात्मक बैठक भी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं को देंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर