ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 26-04-2025

Chhindwada News : नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ऑडियो वायरल किए जाने के मामले में परासिया नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह मामला भाजपा नेता और पार्षद अनुज पाटकर की शिकायत पर दर्ज किया गया…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-04-2025
शेयर
Chhindwada News : नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ऑडियो वायरल किए जाने के मामले में परासिया नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

रिवर क्रूज चुनें

यह मामला भाजपा नेता और पार्षद अनुज पाटकर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पाटकर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की महिलाओं के बीच हुई एक निजी बातचीत की ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उनका आरोप है कि यह क्लिप नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय द्वारा वायरल की गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शुक्रवार को विनोद मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। परासिया डीएसपी जितेन्द्र जाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और नियमानुसार अगली कार्रवाई की जा रही है।

उधर, नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में किसी भी मामले की जानकारी नहीं है और जब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विनोद मालवीय सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे हों। वर्ष 2021 में भी उनके खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वे न्यायिक हिरासत में भी रह चुके हैं।

ताजा खबर पढ़ें

यह खबर शेयर करें
शेयर