ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 28-04-2024

Bihar News: बांका में अजब-गजब लव का मामला; ससुर ने अपनी पत्नी के साथ दामाद की शादी करवा दी

ग्रामीणों के सामने दोनों की शादी करवा दी गई। बांका में अजब-गजब लव का मामला सामने आया है। दामाद को अपनी सास से प्यार हो गया। दोनों के बीच इश्क परवाने चढ़ने लगा। इसकी भनक जब ससुर को लगी तो उसने अपनी पत्नी के साथ दामाद की शादी करवा दी। आज पूरे जिले में यह मामला…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 28-04-2024
शेयर
Bihar News: बांका में अजब-गजब लव का मामला; ससुर ने अपनी पत्नी के साथ दामाद की शादी करवा दी

ग्रामीणों के सामने दोनों की शादी करवा दी गई।

समाचार

बांका में अजब-गजब लव का मामला सामने आया है। दामाद को अपनी सास से प्यार हो गया। दोनों के बीच इश्क परवाने चढ़ने लगा। इसकी भनक जब ससुर को लगी तो उसने अपनी पत्नी के साथ दामाद की शादी करवा दी। आज पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बांका थाना अंतर्गत छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है।

दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद काे कोर्ट मैरिज भी करवा दिया

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी का उसके दामाद सिंकदर यादव (कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव निवासी) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी के निधन के बाद दामाद अपने ससुराल में ही रहने लगा। इसी दौरान सास और दामाद एक-दूसरे के करीब आए। गीता देवी के पति को शक हुआ तो उसने पड़ताल की। इसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दिलेश्वर ने इसकी सूचना पंचायत को दी। पंचायत और ग्रामीणों के सामने सिंकदर यादव ने अपनी सास से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों ने मिलकर सिकंदर और गीता देवी की शादी करवा दी। इतना ही नहीं दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद काे कोर्ट मैरिज भी करवा दिया। ग्रामीणों के समक्ष सिकंदर गीता देवी को लेकर अपने घर विदा हो गया।

30 साल पहले हुई थी गीता की बेटी से सिकंदर यादव की शादी

ग्रामीणों का कहना है कि सिकंदर की शादी 30 साल पहले दिलेश्वर और गीता देवी की बेटी से हुई थी। सिकंदर की पत्नी अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़कर चली गई। इसके बाद से सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा। इसी दौरान उसकी सास से उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा। इस बात की भनक दिलेश्वर को लगी तो उसने दोनों की शादी करवा दी।

यह खबर शेयर करें
शेयर