ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 12-03-2025

Bhopal News : राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर इलाके में अकेली रहती है। करीब दस साल पहले उसकी शादी…

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-03-2025
शेयर
Bhopal News : राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर इलाके में अकेली रहती है। करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद के चलते उसका तलाक हो गया। एक साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से संतोष नामक युवक से हुई। बातचीत के दौरान संतोष को महिला के अकेले रहने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ा लीं और उसकी मदद करने लगा।

झीलें और नदियां

शादी का दिया झांसा, किया दुष्कर्म

विश्वास जीतने के बाद संतोष ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया। जब महिला शादी के लिए तैयार हो गई, तो उसने अक्तूबर 2024 से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, तो संतोष ने इनकार कर दिया। धोखा महसूस कर पीड़िता ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर