ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 01-05-2025

Bhopal News : ऐशबाग में नकली नोटों का बंडल थमाकर महिला के जेवर उड़ाए

नकली नोटों की गड्डी थमाकर महिलाओं के जेवरात उतरवाने वाला गिरोह एक बार फिर से शहर में सक्रिय हो गया है। ऐशबाग इलाके में इसी प्रकार की एक घटना मंगलवार की सुबह हुई। पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जाग्रति कॉलोनी ऐ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-05-2025
शेयर
Bhopal News : ऐशबाग में नकली नोटों का बंडल थमाकर महिला के जेवर उड़ाए

नकली नोटों की गड्डी थमाकर महिलाओं के जेवरात उतरवाने वाला गिरोह एक बार फिर से शहर में सक्रिय हो गया है। ऐशबाग इलाके में इसी प्रकार की एक घटना मंगलवार की सुबह हुई। पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जाग्रति कॉलोनी ऐशबाग में रहने वाली मीरा रैकवार (55) लोगों के घरों में काम करती हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह एक घर से काम करने के बाद दूसरे घर काम पर जा रही थी। अस्सी फीट रोड स्थित एक मोबाइल दुकान के पास एक लड़का मिला और होशंगाबाद जाने का पता पूछने लगा। महिला ने उसे बताया कि होशंगाबाद जाने के लिए पहले रेलवे स्टेशन जाना पड़ेगा। वह उसे स्टेशन जाने का रास्ता बताने लगी, तभी एक अन्य युवक पहुंच गया।

उसने महिला को बताया कि उसके पास पोटली में नोटों की गड्डी है। युवक ने झांसा देते हुए महिला से बोला कि यह नोटों की गड्डी लेकर वह अपने जेवरात उसे दे दें। मीरा को कुछ समझ में नहीं आया और उन्होंने पोटली लेकर अपने कान के सोने के टॉप्स, गले में पहने हाय और चांदी की पायल उतारकर उसे दे दी। लड़के ने बोला कि यह पोटली घर जाकर खोलना। मीरा ने घर पहुंचकर पोटली खोली तो उसके अंदर कागज की कतरन रखी मिली। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी और बाद में थाने जाकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दोनों संदेही दिखाई दिए हैं। हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लंबे अंतराल के बाद एक बार से फिर से यह गिरोह शहर में सक्रिय हो गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता
कुरियर सर्विस खोजें
news