ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-05-2024

Bhopal News: Bloody Clash Between Two Groups Over Possession Of Government Land, Two Dead, Dozens Seriously In - Amar Ujala Hindi News Live

अपराध (सांकेतिक) भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद के पास आज सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इतना नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-05-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

अपराध (सांकेतिक)

भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद के पास आज सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इतना नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात प्रमोद सिन्हा के मुताबिक ग्राम पंचायत भमोरा के ग्राम सुखला में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में जसवंत गुर्जर और रंगलाल गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ही मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर