ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-05-2023

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

भारतीय किसान संघ की किसानों की समस्याओं को लेकर जिला बैठक नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान समय में किसानों द्वारा फेस की जा रही विभिन्न समस्याओं के साथ संगठन की आगामी योजनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. संभागीय संगठन मंत्री दिनेश…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-05-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

भारतीय किसान संघ की किसानों की समस्याओं को लेकर जिला बैठक नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान समय में किसानों द्वारा फेस की जा रही विभिन्न समस्याओं के साथ संगठन की आगामी योजनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह अपने दायित्व और उसका कर्तव्य कोे ध्यान में रखते हुए संगठन के कार्यो का निर्व्हन करते हुए संगठन के विस्तार के विस्तार की योजना पर कार्य करना चाहिए. सोमवार की बैठक में जिले की समस्त तहसीलों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को बैठक मे रखा। शिव कुमार पटेल बनखेड़ी ने जानकारी दी कि 4 मई 2023 को सोसाइटी में बेचे गए चने के दाम न उन्हें मिले और न हीं अन्य किसानों केे खातो मे डाले गए हैं। बैंकों द्वारा किसानों को कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। वही सिवनी मालवा क्षेत्र के किसान रामेश्वर जाट एवं शंकर सिंह पटेल ने बताया कि क्षेत्र में भारी विद्युत समस्या है किसानों को बमुश्किल दो-तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है वही नहरों की बात करे तो समुचित मात्रा में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

नक्शे देखें

बैठक में किसानों ने सहकारी बैंक शिवपुर की कार्यप्रणाली पर भी सवल उठाते हुए बताया कि बैंक प्रबंधन किसान भाइयों के साथ दुर्व्यवहार करन पर उतारू हैं एवं किसानों को उनकी उपज का भुगतान नही किया जा रहा है। संगठन के नेताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी सिवनी मालवा क्षेत्र के प्रताड़ित किसानों के हक में शीघ्र कोई कठोर कार्यवाही करे। संभागीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन की मूल भावना पर कार्य करते हुए रचनात्मक कार्यों जैसे वृक्षारोपण जल संरक्षण आदि पर कार्य करने हेतु आह्वान किया। वही बैठक में संभागीय मीडिया प्रभारी शिव मोहन सिंह, संभागीय सदस्य एसएस तिवारी, जिला मंत्री उदय पांडे ,उपाध्यक्ष लखन लाल चौधरी, बृजेश राजपूत ,ओमकार राजपूत, श्री राम दुबे ,सुभाष साद, गोपाल पटेल, कमल राय ,शिव शंकर पटेल, दिनेश पटेल ,जितेंद्र तोमर, शरद पटेल, लाला पटेल, ग्यारसा पटेल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

यह खबर शेयर करें
शेयर