ब्रेकिंग
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 29-11-2024

Betul News: बैतूल में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बैतूल जिले के आठनेर में पदस्थ पटवारी को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीमांकन का प्रतिवेदन देने की एवज में पटवारी ने  10 हजार रुपये मांगे थे। लोकायुक्त टीम के निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि बैतूल जिले …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-11-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

बैतूल जिले के आठनेर में पदस्थ पटवारी को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीमांकन का प्रतिवेदन देने की एवज में पटवारी ने  10 हजार रुपये मांगे थे।

लोकायुक्त टीम के निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि बैतूल जिले के आठनेर तहसील क्षेत्र के ग्राम सावंगी निवासी कमलेश चढोकार  शिकायत की थी कि ग्राम एनखेड़ा में उनकी 1 एकड़ जमीन है। सीमांकन के लिए 3 अक्टूबर को आवेदन किया था। पटवारी में भूमि का सीमांकन किया लेकिन निर्धन और सीमांकन का प्रतिवेदन नहीं दिया। जब किसान ने सीमांकन का प्रतिवेदन मांगा तो पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर 10 हजार रुपये की मांग की गई।

किसान इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। गुरुवार शाम को लोकायुक्त की टीम भोपाल से आठनेर पहुंची। तहसील कार्यालय में पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर