ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 10-04-2024

Betul News: बैतूल संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव स्थगित

बैतूल संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बैतूल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। लेकिन मंगलवार को बसपा के प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण 26 अप्रैल को होने वाला …

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-04-2024
शेयर

बैतूल संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बैतूल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। लेकिन मंगलवार को बसपा के प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त होने के बाद बैतूल संसदीय क्षेत्र की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्रवाई होगी। बैतूल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मतदान स्थगन की घोषणा की है।

झीलें और नदियां

यह खबर शेयर करें
शेयर