ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 14-04-2024

Betul News: बसपा ने बैतूल लोकसभा सीट से अर्जुन भलावी को अपना उम्मीदवार बनाया

अर्जुन भलावी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने उनके पुत्र अर्जुन भलावी को बैतूल लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन भलावी का नाम बहुजन समाज पार्टी के जिला संगठन ने प्रस्तावित किया था। इसको प्रदेश संगठन ने भी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-04-2024
शेयर
Betul News: बसपा ने बैतूल लोकसभा सीट से अर्जुन भलावी को अपना उम्मीदवार बनाया

अर्जुन भलावी

बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने उनके पुत्र अर्जुन भलावी को बैतूल लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन भलावी का नाम बहुजन समाज पार्टी के जिला संगठन ने प्रस्तावित किया था। इसको प्रदेश संगठन ने भी स्वीकार किया और अर्जुन अशोक भलावी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया। 9 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से अशोक भलावी की मौ हो गई थी।

गौरतलब है कि अशोक भलावी के निधन के बाद मतदान की तिथि स्थगित कर दी गई थी और अब बैतूल लोकसभा सीट के चुनाव तीसरे चरण में होंगे और सात मई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने नामांकन के लिए 19 अप्रैल की अंतिम तारीख तय की है। इस दौरान सिर्फ बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी ही नामांकन कर सकेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर