ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 29-05-2024

Barwani News: डॉलर चने की फसल बेचने के लिए मंडी ला रहे ट्रैक्टर सवार को आयशर ने मारी टक्कर

Barwani: बड़वानी जिले की अंजड मंडी में अपनी उपज लेकर आ रहे एक किसान की दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल किसान जिस ट्रैक्टर ट्राली में अपनी उपज बेचने के लिए लेकर आ रहा था, उसे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर सवार कि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-05-2024
शेयर
Barwani News: डॉलर चने की फसल बेचने के लिए मंडी ला रहे ट्रैक्टर सवार को आयशर ने मारी टक्कर

Barwani: बड़वानी जिले की अंजड मंडी में अपनी उपज लेकर आ रहे एक किसान की दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल किसान जिस ट्रैक्टर ट्राली में अपनी उपज बेचने के लिए लेकर आ रहा था, उसे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर सवार को आयशर ने मारी जोरदार टक्कर

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चकेरी ठीकरी हाइवे स्थित खेड़ी बसाहट में हुई एक दुर्घटना में बुधवार सुबह एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान अपने गांव कपाल्या खेड़ी से अंजड़ मंडी के लिए डालर चना की उपज लेकर ट्रैक्टर से आ रहा था।

इस दौरान उसकी ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 0477 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार किसान सोहन सिंह गौड पिता सौभाग सिंह गौड निवासी कपाल्या खेडी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को तुरंत बड़वानी के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में ट्रैक्टर का चालक राकेश पटेल मामूली रूप से घायल हुआ है।

यह खबर शेयर करें
शेयर