ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 10-08-2024

खरबूजे के बीज से बनती है इतनी टेस्टी बर्फी कि मुंह में रखते ही घुल जाएगी, जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

Image Source : FREEPIK खरबूजे के बीज से बनाएं बर्फी खरबूजे के बीज से बनी इस बर्फी को टेस्ट करते ही ये मिठाई आपकी वन ऑफ द फेवरेट मिठाइयों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं आप खरबूजे क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 10-08-2024
शेयर
खरबूजे के बीज से बनती है इतनी टेस्टी बर्फी कि मुंह में रखते ही घुल जाएगी, जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

Image Source : FREEPIK

ताजा खबर पढ़ें

खरबूजे के बीज से बनाएं बर्फी

खरबूजे के बीज से बनी इस बर्फी को टेस्ट करते ही ये मिठाई आपकी वन ऑफ द फेवरेट मिठाइयों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं आप खरबूजे के बीज की इस मिठाई को लगभग 15 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। अगर आप चाहें तो रक्षाबंधन के दिन या फिर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस टेस्टी बर्फी को ट्राई करके देख सकते हैं। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में 2 कटोरी खरबूजे के बीज डालकर इन्हें धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट के लिए भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- जब खरबूजे के बीज ठंडे हो जाएं तो आप इन्हें दरदरा पीस लीजिए। इसके बाद एक पैन में एक कटोरी पानी और दो कटोरी चीनी डाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको पानी और चीनी के इस मिक्सचर को चाशनी बनने तक अच्छी तरह से पकाना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद चाशनी में पिसा हुई इलायची पाउडर और खरबूजे के बीज मिक्स कर लीजिए। ध्यान रहे कि आपको थोड़ी देर तक इस पेस्ट को चलाते रहना है और फिर गैस बंद कर देनी है।

पांचवां स्टेप- अब आपको एक थाली में घी लगाकर बर्फी के इस पेस्ट को अच्छी तरह से फैला लेना है। अगर आप चाहें तो इस पेस्ट के ऊपर खरबूजे के कुछ बीज और पिस्ता भी एड कर सकते हैं।

छठा स्टेप- इसके तुरंत बाद आप बर्फी के इस मिक्सचर को बर्फी का शेप दे सकते हैं।

यकीन मानिए खरबूजे से बनाई जाने वाली इस बर्फी को चखते ही मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। त्योहार के दिन इस बर्फी को बनाने का मजा ही कुछ और है। आपको भी खरबूजे के बीज से बनी इस बर्फी को कम से कम एक बार घर पर जरूर बनाकर देखना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
शेयर