ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 31-01-2024

केले के फेस मास्क से मिनटों में पिघल जाएगा स्किन का रूखापन, जानें कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL Skin care tips ठंड इस समय अपने चरम पर है। सर्द हवाओं के कारण स्किन ड्राई होकर फटने लगती है या बेजान दिखने लगती है। इसके अलावा सर्दियों में खुजली, पपड़ी बनना, एड़ियां या होंठ फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि बदलते मौसम में…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
केले के फेस मास्क से मिनटों में पिघल जाएगा स्किन का रूखापन, जानें कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL

Skin care tips

ठंड इस समय अपने चरम पर है। सर्द हवाओं के कारण स्किन ड्राई होकर फटने लगती है या बेजान दिखने लगती है। इसके अलावा सर्दियों में खुजली, पपड़ी बनना, एड़ियां या होंठ फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि बदलते मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप केले से बना मास्क लगाएं। चेहरे के डेड स्किन को हटाने के लिए मलाई के साथ केले का लेप लगाना असरदार हो सकता है। इससे आपकी स्किन मखमल की तरह मुलायम हो जाएगी।

मास्क बनाने की सामग्री

1 केला

3 चम्मच कच्चा दूध

चुटकी भर हल्दी

आधा चम्मच शहद

ऐसे बनाएं केले का मास्क

केले का मास्क बनाने के लिए आप केले को अच्छी तरह मैश कर दें। केला, डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। अब इसमें कच्चा दूध मिला दें। अगर त्वचा ऑयली है तो दूध के बजाय गुलाब जल चुन सकते हैं। अब इसमें हल्दी और शहद मिला दें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। आपका पैक रेडी है।

ऐसे करें केले के मास्क का इस्तेमाल

केला फेस मास्क को लगाने से पहले अपने चेहरे को धोकर पोंछ लें। इसके बाद आप तैयार फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। फिर आप इसको करीब 10 से 15 मिनट तक लगाकर सुखाएं। इसके बाद आप कॉटन बॉल और पानी की सहायता से चेहरे को साफ कर लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को हफ्ते में लगभग 2 बार इस्तेमाल करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर