ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
सिवनी मालवा · 28-07-2026

नर्मदापुरम में रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन में लगी 2 पनडुब्बियां जब्त

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। ग्राम बाबरी और पथाडा से 2 पनडुब्बियां जब्त, खनिज नियम 2022 के तहत केस दर्ज।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-07-2026
शेयर
समाचार
नर्मदापुरम में रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन में लगी 2 पनडुब्बियां जब्त

नर्मदापुरम। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बाबरी और पथाडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में लगी दो पनडुब्बियों को जब्त किया है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को संयुक्त जांच दल ने दोनों गांवों में निरीक्षण के दौरान नदी से अवैध रूप से रेत निकालने का कार्य करते हुए दो पनडुब्बियों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद दोनों पनडुब्बियों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सिवनी मालवा थाने में सुरक्षित रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ मध्य प्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भौगोलिक संदर्भ

इस कार्रवाई में प्रमुख खनिज निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते, खनिज सिपाही हेमंतराज एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल रही।

यह खबर शेयर करें
शेयर