ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 06-02-2024

कांच की तरह चमकेगी पूरी बॉडी, बस नहाने से पहले शरीर पर लगाएं ये पैक

Image Source : SOCIAL How do you get glass skin naturally How do you get glass skin naturally: अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं और एक क्लीन क्लियर त्वचा चाहते हैं तो आपको इस उपाय को अपनाना चाहिए। आपको बस अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों का…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-02-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
कांच की तरह चमकेगी पूरी बॉडी, बस नहाने से पहले शरीर पर लगाएं ये पैक

Image Source : SOCIAL

How do you get glass skin naturally

How do you get glass skin naturally: अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं और एक क्लीन क्लियर त्वचा चाहते हैं तो आपको इस उपाय को अपनाना चाहिए। आपको बस अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों का इस्तेमाल करना है और इसे रेगुलर लगाना है जो कि आपके लिए कारगर तरीके से काम करती है। ये पहले को कोलेजन बूस्ट करती है और स्किन की रंगत निखारती है। फिर ये त्वचा में जमा डेड सेल्स को साफ करता है और ब्लैक हेड्स को साफ करने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं किन चीजों के इस्तेमाल से आप एक दमकती स्किन पा सकते हैं।

नहाने से पहले शरीर पर लगाएं ये पैक

-सबसे पहले 2 चम्मच हल्दी लें और इसे तवे पर रखकर लगातार भूनकर रख लें। इसे तब तक भूनें जब तक ये काली न हो जाए।

-फिर इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।

-ऊपर से 1 चम्मच बेसन मिलाएं।

-1 चम्मच शहद मिलाएं।

-थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं और सबको मिलाकर एक डिब्बे में बंद कर लें।

-फिर इसे अपने शरीर पर लगाएं। हल्के हाथों से साफ करते हुए स्क्रब करें।

फिर ठंडे पानी से धोएं और बॉडी को क्लीन कर लें।

Image Source : SOCIAL

haldi and coffee

कैसे काम करती है ये हल्दी पैक

1. स्किन क्लीनर

हल्दी पैक स्किन क्लीनर की तरह काम करती है। इस पैक को लगाकर आप पूरे स्किन को अच्छी तरह से स्क्रब करें ताकि ये पोर्स को खोल दे जिससे पूरी स्किन साफ हो जाए। इससे आपकी स्किन अंदर से चमकने लगेगी। साथ ही त्वचा की रंगत में भी सुधार आ जाएगा।

2. डेड सेल्स को साफ करता है

डेड सेल्स को साफ करने में आप हल्दी पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा में जमा गंदगी के साथ डेड सेल्स का सफाया करता है जिससे स्किन अंदर से चमक उठती है। तो, आप हफ्ते में तीन दिन इस लेप का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को चमका सकते हैं। तो, इन उपायों को अपनाएं और अपने स्किन की सफाई करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर