ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 31-08-2025

श्योपुर: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त महिला अपने छोटे बच्चों के साथ घर में अ…

भौगोलिक संदर्भ

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-08-2025
शेयर

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त महिला अपने छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली थी।

Maps

पुलिस के अनुसार आरोपी मौके का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुआ और महिला से दुष्कर्म कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। बाद में पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज़ 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

पति को सुनाई आपबीती

घटना उस समय हुई जब महिला का पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। वारदात के बाद पीड़िता और बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। घर लौटने पर जब पति ने पत्नी से पूरी बात जानी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह पत्नी को लेकर थाने पहुँचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई

बड़ौदा थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। महिला के बयान दर्ज कराए गए हैं और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना में कहीं और कोई शामिल तो नहीं है।

जांच जारी

समाचार

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर