ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 01-02-2024

काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए? जानें बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी

Image Source : SOCIAL black tea Black tea recipe: जो लोग दूध वाली चाय पसंद नहीं करते हैं वो ब्लैक टी पीते हैं। इसके अलावा वेट लॉस करने वाले या फिर अपनी फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखने वाले लोग भी ब्लैक टी पीते हैं। पर ब्लैक टी के बारे में लोगों में एक आम धारणा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 01-02-2024
शेयर
काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए? जानें बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी

Image Source : SOCIAL

समाचार

black tea

Black tea recipe: जो लोग दूध वाली चाय पसंद नहीं करते हैं वो ब्लैक टी पीते हैं। इसके अलावा वेट लॉस करने वाले या फिर अपनी फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखने वाले लोग भी ब्लैक टी पीते हैं। पर ब्लैक टी के बारे में लोगों में एक आम धारणा ये है कि इसे बस लोग चायपत्ती डालकर बना लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। ब्लैक टी बनाने की भी एक रेसिपी है जिसके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है। तो, आइए आज जानते हैं बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी और इसे बनाने के लिए इसमें क्या-क्या डाला जाता है।

काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए?

काली चाय में आपको सौंफ, इलायची, अदरक. नींबू और शहद की जरूरत होती डालना चाहिए। ये इस चाय के स्वाद को बेहतर बनाने के साथ उसकी कड़कपन में कमी लाते हैं। इसके बाद इसमें थोड़ी सी चायपत्ती डालकर पकाएं। तो, आपको इन बातों का ख्याल रखते हुए काली चाय को बनाना चाहिए ताकि ये मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ पेट की गति बढ़ाए और वेट लॉस में मदद करे। तो, जानते हैं विस्तार से इसकी रेसिपी।

काली चाय की रेसिपी

काली चाय बनाने के लिए पहले तो एक सॉस पैन में 2 कप पानी डालकर गैस ऑन कर दें। फिर इसमें 1 चम्मच सौंफ, इलायची, अदरक और फिर चाय पत्ती डालें। सबको अच्छी तरह से पकाएं। अब इस चाय को कप में छान लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और 2 बूंद नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

Image Source : SOCIAL

ingredients in black tea

काली चाय में चाय पत्ती की मात्रा होती है सबसे कम

बता दें कि इस चाय में चायपत्ती की मात्रा सबसे कम होती है। जबकि सबको यही लगता है कि काली चाय में चायपत्ता सबसे ज्यादा रहता है। पर ऐसा नहीं है। इस प्रकार से बनी चाय वेट लॉस करने के साथ एसिडिटी और हाजने से जुड़ी कई समयाओं से बचाव में मदद कर सकती है। तो, अगर आपने कभी काली चाय नहीं पी तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर