ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 30-04-2026

शिवपुर में शोक की लहर: श्री गणेशराम घुनावत का निधन, आज दोपहर अंतिम यात्रा

माखननगर/शिवपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार घुनावत परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गणेशराम घुनावत का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है। स्वर्गीय गणेशराम घुनावत, रामसिंह घुनावत (PRO…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-04-2026
शेयर

माखननगर/शिवपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार घुनावत परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गणेशराम घुनावत का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है।

स्वर्गीय गणेशराम घुनावत, रामसिंह घुनावत (PRO), लालजी राम घुनावत, घनश्याम घुनावत (बाबूजी), कृष्ण कुमार घुनावत के पूज्य पिताजी तथा राकेश  घुनावत (सरपंच) के चाचा थे। उनके निधन से परिवार सहित समाज ने एक सम्मानित और वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निज निवास ग्राम शिवपुर से सांगाखेड़ा स्थित नर्मदा तट के लिए निकाली जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह खबर शेयर करें
शेयर