ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 17-08-2023

महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई

Makhan nagar : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे के निर्देशन में निर्वाचन साक्षरत क्लब के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थीय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-08-2023
शेयर

Makhan nagar : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे के निर्देशन में निर्वाचन साक्षरत क्लब के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थीयों जो 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे उन विधार्थीयों को भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए एवं जिन विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है वह विधार्थी लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर रा से योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो आर एस पटेल, डॉ. अनिता साहू, डॉ मीनू सिंह, प्रो. अमिताभ शुक्ला , कैंपस एंबेसडर सौरभ प्रजापति, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर