विरोधियों के सारे अनुमान धराशायी, ऐतिहासिक जीत की ओर विजयपाल
दीपक शर्मा /सोहागपुर : विरोधियों के सारे अनुमान को धराशायी करते हुए सोहागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद यह कहा जा सकता है कि सोहागपुर का विजय ही विकल्प है। इस बार एंटी इनकमबेंसी के चलत…

दीपक शर्मा /सोहागपुर :
विरोधियों के सारे अनुमान को धराशायी करते हुए सोहागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद यह कहा जा सकता है कि सोहागपुर का विजय ही विकल्प है। इस बार एंटी इनकमबेंसी के चलते यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार विजयपाल के लिए जीत इतनी आसान होगी नहीं। क्षेत्रवार और जातिवार कयास लगाए गए की विजयपाल को इस बार कहां से कितना गड्ढा मिल सकता है। मतदान के बाद चौक चौराहों पर इसको लेकर खूब चर्चा भी हुई। पर विजय पाल ने सारे विरोधियों को तगड़ा झटका देते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। जो रुझान अब तक सामने आए हैं उसमें नर्मदा पुरम जिले की चारों विधानसभाओं सीट पर सबसे अधिक लीड के साथ विजयपाल ही आगे बढ़ रहे हैं। सोहागपुर विधानसभा का 2008 में गठन हुआ था, तब से हर बार यहां विजय पाल ही विजय पताका फैला रहे हैं, लेकिन जो लीड अभी है यदि यह परिणाम में बदलती है तो यह विजय पाल की अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत होगी। विजयपाल की इस लीड से अभी से ही विरोधियों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिलने लगी है। दोपहर 12:55 बजे तक आई जानकारी के अनुसार विजय पाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 21000 वोटो से आगे चल रहे हैं। 12वे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी विजय पाल को 73957 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल को 52875 वोट मिले हैं।
