ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 13-03-2024

UP Lok Sabha Election Survey 2024: UP एनडीए सीटें, INDIA गठबंधन अखिलेश यादव मायावती कांग्रेस

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में हो सकता है। चुनाव आयोग ने आम चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली हैं, अब किसी भी समय बिगुल बज जाएगा। चुनाव से पहले विभिन्न दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने दो-…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-03-2024
शेयर
UP Lok Sabha Election Survey 2024:  UP एनडीए सीटें, INDIA गठबंधन अखिलेश यादव मायावती कांग्रेस

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में हो सकता है। चुनाव आयोग ने आम चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली हैं, अब किसी भी समय बिगुल बज जाएगा। चुनाव से पहले विभिन्न दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने दो-दो लिस्ट जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां पर सबसे अधिक 80 सीटें हैं। यहां 2014 के बाद से ही बीजेपी हर चुनावों में दमदार प्रदर्शन करती रही है। अब एक ताजा सर्वे सामने आया है, जिसमें फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बंपर सीटें मिलने का अनुमान है।

नए स्थान तलाशें

न्यूज18 के सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एनडीए को कुल 80 में से 77 सीटें मिल सकती हैं, जबकि दो सीट इंडिया अलायंस और एक मायावती के खाते में जा सकती है। वोट फीसदी की बात करें तो एनडीए को यूपी में सबसे ज्यादा 57 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। इसके अलावा, सपा और कांग्रेस गठबंधन वाले इंडिया अलायंस को 26 फीसदी, मायावती की बसपा को 9 फीसदी और आठ फीसदी अन्य के खाते में जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कुल 30 सीटें हैं, जहां पर एनडीए को 29, इंडिया गठबंधन को एक सीट मिल सकती है। रुहेलखंड की सभी 10 सीटें एनडीए जीत सकता है। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी की नौ सीटों में सभी सीटें एनडीए को जा सकती है। वहीं, अवध क्षेत्र की 13 में से 11 सीट एनडीए के खाते में जा सकती है।

देशभर की 518 लोकसभा सीटों और 21 राज्यों में अपना यह सर्वे किया गया है। इसमें 1,18,616 लोगों से उनकी राय पूछी गई है। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडिया अलायंस का हिस्सा हैं। वहीं, कुछ समय पहले तक विपक्षी गुट में रही आरएलडी अब एनडीए का हिस्सा हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी का अलायंस था, जिसके बाद बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि बसपा ने 10, समाजवादी पार्टी को पांच सीटें मिली थीं। इसके अलावा, कांग्रेस यूपी में सिर्फ रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकी थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर