ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 03-09-2023

Ujjain News :कानपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

सांकेतिक तस्वीर दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आये युवक की रात में संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद दोस्त शव को कानपुर ले गए। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कानपुर का रहने वाला संतोष पिता प्रभात टंडन (35) चार दोस्तों के साथ देर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-09-2023
शेयर
Ujjain News :कानपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

सांकेतिक तस्वीर

दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आये युवक की रात में संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद दोस्त शव को कानपुर ले गए। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कानपुर का रहने वाला संतोष पिता प्रभात टंडन (35) चार दोस्तों के साथ देर शाम महाकाल दर्शन करने आया था। सभी मंदिर क्षेत्र की होटल में ठहरे थे। सुबह मंदिर जाने के लिये दोस्तों ने संतोष को जगाया तो वह नहीं उठा। होटलकर्मियों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी कम्पाउंडर द्वारा संदिग्ध मौत का मामला होने की सूचना दी गई। मामले में मर्ग कायम कर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने आने में असमर्थता जताई तो दोस्तों के साथ संतोष की बॉडी कानपुर भेज दी गई। बताया जा रहा है कि संतोष फायनेंस कंपनी में जॉब करता था। पुलिस के अनुसार संभवत: हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
दैनिक समाचार-पत्र पढ़ें