ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 21-01-2024

Ujjain News : पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी ने की आत्महत्या

सुबह एक महिला ने पति से विवाद करते हुए उसे पहले बाथरूम में बंद किया और स्वयं दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह कि घटना के दो घंटे पहले उसी महिला ने डायल 100 पर पुलिस को घर बुलाकर पति की शिकायत की थी। पुलिस दंपत्ति को समझाकर वापस थाने लौट गई औ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 21-01-2024
शेयर
Ujjain News :  पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी ने की आत्महत्या

सुबह एक महिला ने पति से विवाद करते हुए उसे पहले बाथरूम में बंद किया और स्वयं दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह कि घटना के दो घंटे पहले उसी महिला ने डायल 100 पर पुलिस को घर बुलाकर पति की शिकायत की थी। पुलिस दंपत्ति को समझाकर वापस थाने लौट गई और उक्त घटना हो गई।

समाचार

जांच में जुटी पुलिस।

बबली पति आरिफ 28 वर्ष निवासी ढांचा भवन ने सुबह फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतारकर उसका शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बबली को मृत घोषित किया और शव को पीएम रूम में रखवाने के बाद पुलिस को सूचना भी दी।

आरिफ ने बताया कि वह ड्राइवर है और उसका निकाह बबली से 10 वर्ष पहले हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बबली शक के बिना पर आये दिन घर में विवाद करती थी। आरिफ के अनुसार सुबह 6 बजे से बबली ने घर में विवाद शुरू किया और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। जिसके बाद आरिफ वेंटिलेशन से बाहर निकलकर आया, तब तक बबली ने डायल 100 पर पुलिस को फोन लगा दिया। कुछ देर बाद दो पुलिसकर्मी घर आये।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस के आने के बाद दोनों को समझाइश दी गई और वो चले गये। उसके बाद आरिफ किचन में चाय बनाने गया तो बबली ने किचन का गेट बाहर से लगा दिया और स्वयं के दुपट्टे से फांसी लगा ली। जिसके बाद आरिफ ने सरिये व अन्य वस्तुओं की मदद से किचन का दरवाजा खोलकर बाहर आया तो देखा बबली फांसी के फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने बबली को मृत घोषित कर शव पीएम रूम में रखवा दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर