ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 11-09-2024

Ujjain News: शिक्षक दंंपति के बेटे ने लगाई फांसी, एमबीबीएस कर रहा था, सुसाइड का कारण तलाश रही पुलिस

थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। उज्जैन जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले एमबीबीएस के छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में स्कूल से घर लौटी छोटी बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-09-2024
शेयर
Ujjain News: शिक्षक दंंपति के बेटे ने लगाई फांसी, एमबीबीएस कर रहा था, सुसाइड का कारण तलाश रही पुलिस

थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।

उज्जैन जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले एमबीबीएस के छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में स्कूल से घर लौटी छोटी बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि वसंत विहार कॉलोनी का रहने वाला पंशुल पिता संतोष व्यास (20) एमजीएम कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस का छात्र था। पंशुल इंदौर में ही फ्लैट लेकर दोस्त के साथ रहता था। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर गया था। परिजनों ने बताया कि पंशुल के पिता संतोष व्यास एमआईटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। छोटी बहन चार्वी स्कूल की छात्रा है।

सोमवार सुबह सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे, इस दौरान पंशुल घर पर अकेला था। दोपहर में बहन चार्वी स्कूल से घर लौटी तो दरवाजा खुला था। अंदर पहुंचने पर उसने भाई पंशुल को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसी दौरान उसकी मां पल्लवी भी घर आ गई थी। उन्होंने घर में पहुंचकर बेटे को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। स्कूल स्टाफ का वाहन चालक शोर सुनकर घर पहुंचा। इसके बाद तीनों ने पंशुल को फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसआई अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि मर्ग जांच की जा रही है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान से भी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। वे खुद हतप्रभ हैं कि बेटे ने क्यों आत्महत्या की। पुलिस दोस्तों के भी बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर