ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 17-02-2026

Ujjain News: आत्महत्या की धमकियां बनीं हकीकत, देर से अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति की मौत

पत्नी को वीडियो कॉल पर जहर खाने की बात बताई, मजाक समझते रहे परिजन चिमनगंज। चिमनगंज थाना क्षेत्र के बजरंग नगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बार-बार आत्महत्या की धमकी देना आखिरकार एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो गया। पत्नी को वीडियो कॉल पर जहर खाने…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-02-2026
शेयर
Ujjain News: आत्महत्या की धमकियां बनीं हकीकत, देर से अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति की मौत

पत्नी को वीडियो कॉल पर जहर खाने की बात बताई, मजाक समझते रहे परिजन

चिमनगंज। चिमनगंज थाना क्षेत्र के बजरंग नगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बार-बार आत्महत्या की धमकी देना आखिरकार एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो गया। पत्नी को वीडियो कॉल पर जहर खाने की जानकारी देने के बावजूद परिजनों ने इसे मजाक समझा, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग नगर निवासी जितेंद्र पिता प्रेमनारायण (42) की जहर सेवन करने से मौत हो गई। जितेंद्र पेशे से ड्राइवर था, लेकिन वर्ष 2003 में लकवा मारने के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। परिवार का भरण-पोषण उसकी पत्नी माया और बेटा यश कर रहे थे।

वीडियो कॉल पर दी थी जहर खाने की जानकारी

परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते जितेंद्र अक्सर पत्नी और बेटों को फोन कर आत्महत्या की धमकी देता रहता था। शनिवार शाम उसने पत्नी माया को वीडियो कॉल कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। पहले की घटनाओं को देखते हुए पत्नी और परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और मजाक समझ लिया।

कुछ देर बाद जितेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। रात में हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ऑनलाइन मंगाया था जहर

पुलिस जांच में सामने आया है कि जितेंद्र ने 6 दिसंबर को ऑनलाइन जहर की गोलियां ऑर्डर की थीं, जिनकी डिलीवरी 10 दिसंबर को हुई थी। इस ऑर्डर की जानकारी परिवार को घटना के बाद लगी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, ऑनलाइन ऑर्डर और पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

चिमनगंज थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि जहर किस माध्यम से मंगाया गया और आत्महत्या के पीछे किन कारणों ने भूमिका निभाई। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर