ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 28-07-2024

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज, भस्म आरती में हुए शामिल

बाबा महाकाल के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी रविवार सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जिन्होंने लगभग दो घंटे तक आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान पंकज मोदी कभी तालियां बजात…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज, भस्म आरती में हुए शामिल

बाबा महाकाल के भक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी रविवार सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जिन्होंने लगभग दो घंटे तक आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान पंकज मोदी कभी तालियां बजाते हुए नजर आए तो कभी भजन गाते हुए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह बाबा महाकाल का दरबार है और वर्तमान में श्रावण मास चल रहा है, इसीलिए वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। महाकाल की भस्म आरती देखी और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजन अर्चन के बाद मंदिर से रवाना हो गए।

जानिए कौन हैं पंकज मोदी

पंकज नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई हैं। वे अभी गांधीनगर रायसण की एक सोसाइटी में रहते हैं। वे सूचना विभाग में काम करते थे। जहां से वे डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हुए हैं। पंकज मोदी को 2014 में डिप्टी डायरेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। रिटायर्ड होने के बाद मां और परिवार के साथ पंकज मोदी सरकारी आवास छोड़कर अपने नए बंगले में आ गए।

यह खबर शेयर करें
शेयर