ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 21-08-2024

Ujjain News: भस्म आरती...मस्तक पर मुकुट और त्रिकुंड से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप में आभूषण पहनाकर श्रृंगार किया गया। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-08-2024
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
Ujjain News: भस्म आरती...मस्तक पर मुकुट और त्रिकुंड से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

भस्म आरती

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप में आभूषण पहनाकर श्रृंगार किया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप में श्रृंगार कर उन्हें मुकुट और त्रिकुंड से श्रृंगारित किया गया फिर भस्म आरती की गई। आज सुबह श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा महाकाल के निराकार के सरकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

भस्म आरती..... मस्तक पर मुकुट और त्रिकुंड से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

भस्म आरती..... मस्तक पर मुकुट और त्रिकुंड से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

यह खबर शेयर करें
शेयर