ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 13-05-2024

Ujjain News : भस्मारती में बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और बिल्वपत्र से श्रृंगार

करें बाबा महाकाल के दर्शन। Mahakal Bhasm Aarti Photo Today: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का प…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-05-2024
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
Ujjain News : भस्मारती में बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और बिल्वपत्र से श्रृंगार

करें बाबा महाकाल के दर्शन।

Mahakal Bhasm Aarti Photo Today: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि षष्ठी तिथि पर सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर सूर्य, चन्द्र, बिल्व पत्र, त्रिपुंड लगाकर फूलों की माला पहनाकर उन्हें सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

भस्मारती में सजे बाबा महाकाल

भस्मारती में सजे बाबा महाकाल

यह खबर शेयर करें
शेयर