ब्रेकिंग
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 30-06-2024

Ujjain News : मस्तक पर वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा धारण किए भस्मारती वस्त्रधारी बाबा महाकाल

वैष्णव तिलक और मस्तक पर सूर्य, चन्द्रमा धारण कर भस्मारती मे सजे बाबा महाकाल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-06-2024
शेयर
Ujjain News : मस्तक पर वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा धारण किए भस्मारती वस्त्रधारी बाबा महाकाल

वैष्णव तिलक और मस्तक पर सूर्य, चन्द्रमा धारण कर भस्मारती मे सजे बाबा महाकाल

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंडमाला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि व रविवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दौरान मस्तक पर सूर्य चन्द्र धारण करवाकर मोगरे के पुष्प की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें