ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 24-06-2024

Ujjain News: सोमवार की भस्मारती में बाबा महाकाल का पगड़ी और त्रिपुंड से शृंगार किया गया

बाबा महाकाल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और तृतीया तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-06-2024
शेयर
Ujjain News: सोमवार की भस्मारती में बाबा महाकाल का पगड़ी और त्रिपुंड से शृंगार किया गया

बाबा महाकाल

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और तृतीया तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व सोमवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का चंदन से त्रिपुंड स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया साथ ही पगड़ी पहनाकर भी सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर मे जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

सोमवार की भस्मारती मे पगड़ी ओर त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल

सोमवार की भस्मारती मे पगड़ी ओर त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल

यह खबर शेयर करें
शेयर