ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 14-07-2023

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का सिर काटकर ले जाने वाले दो ग्रामीण गिरफ्तार एक आरोपित ने कर ली खुदकुशी

Narmadapuram News: 26 जून को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के कोर एरिया में बाघ का सिर काटकर ले जाने वाले दो आरोपितों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित ने गिरफ्तारी के डर से पहले की खुदकुशी कर ली है। तांत्रिक क्रिया के लिए जंगल में मृत मिले बाघ का …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-07-2023
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का सिर काटकर ले जाने वाले दो ग्रामीण गिरफ्तार एक आरोपित ने कर ली खुदकुशी

Narmadapuram News: 26 जून को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के कोर एरिया में बाघ का सिर काटकर ले जाने वाले दो आरोपितों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित ने गिरफ्तारी के डर से पहले की खुदकुशी कर ली है।

तांत्रिक क्रिया के लिए जंगल में मृत मिले बाघ का सिर काटकर आरोपित ले गए थे। एसटीआर के उपसंचालक संदीप फैलोज ने बताया कि बैतूल जिले के ग्राम धांसई के कमल कुमरे और सुबन सिंह भल्लावी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें जंगल में बाघ मृत मिला था, जिसका सिर कुल्हाड़ी से काटकर ले गए थे। इसके बाद उसके दोनों दांत निकाल लिए। इस मामले में इसी गांव का अनीस उइके भी शामिल था, जिसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था।

इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे बाघ के दांतों का ताबीज बनाकर तांत्रिक क्रिया करना चाहते थे, इसी लालच में बाघ का सिर काटकर ले गए थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर