ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 31-12-2025

इको क्लब के अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल माखन नगर में वृक्षारोपण

माखन नगर। इको क्लब के अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखन नगर परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय की प्राचा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-12-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर। इको क्लब के अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखन नगर परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति झा ने बताया कि वृक्षारोपण से न केवल विद्यालय के सौंदर्य में वृद्धि होगी, बल्कि यह बॉटनी लैब के शैक्षणिक कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध होगा। पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखरेख की जिम्मेदारी इको क्लब के सदस्यों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को सौंपी गई है।

इस पर्यावरणीय पहल की शाला स्टाफ, बीईओ स्टाफ एवं जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा प्रशंसा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर