ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 01-04-2026

फिल्मी अंदाज में ट्रैप: महिला अफसरों ने पकड़ा रिश्वतखोर आरक्षक, थाना प्रभारी हटाए गए

कटनी। कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में महिला पुलिस अधिकारियों ने वेश बदलकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया और आरक्षक को रंगे हाथ पकड़…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 01-04-2026
शेयर

कटनी। कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में महिला पुलिस अधिकारियों ने वेश बदलकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया और आरक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ताजा खबर पढ़ें

वेश बदलकर किया ट्रैप ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि थाना स्टाफ वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा है। विशेष रूप से ट्रैक्टर चालकों से 500 से 1000 रुपए तक वसूले जा रहे थे।

गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे महिला अधिकारियों ने वेश बदलकर ट्रैक्टर चालक के साथ सफर किया। पहले से चिन्हित 500 रुपए चालक को दिए गए थे।

500 रुपए लेते ही दबोचा

जैसे ही ट्रैक्टर स्लीमनाबाद मोड़ के पास पहुंचा, बहोरीबंद थाने के मोबाइल वाहन चालक आरक्षक लक्ष्मण पटेल ने वाहन रोक लिया और कार्रवाई का भय दिखाकर 500 रुपए की रिश्वत ले ली।

इसी दौरान मौके पर मौजूद महिला अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई।

थाना प्रभारी हटाए, कई निलंबित

इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

साथ ही आरक्षक लक्ष्मण पटेल, उपनिरीक्षक संतराम गोटिया और हवलदार रमेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

पहले भी मिल चुकी थीं शिकायतें

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि थाना प्रभारी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें लंबित थीं। आरोप था कि थाने में आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होता और अवैध वसूली का चलन बढ़ गया था।

इससे पहले भी एक मामला सामने आया था, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से अवैध वसूली की गई थी। वहीं एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी पैसे मांगते नजर आए थे।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ऑपरेशन न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का जवाब है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर