ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 30-10-2023

व्रत के दौरान एनर्जी न हो डाउन इसलिए Karwa Chauth से एक दिन पहले कर लें ये काम

Image Source : PIXABAY karwa chauth 2023 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत पूरे देश में मनाया जाएगा। यह व्रत हिन्दू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस व्रत को निर्जल यानि की बिना पानी पिये रखना पड़ता है। रात को चंद्रमा को देखकर महिलायें अपना व्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-10-2023
शेयर
व्रत के दौरान एनर्जी न हो डाउन इसलिए Karwa Chauth से एक दिन पहले कर लें ये काम

Image Source : PIXABAY

karwa chauth 2023

1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत पूरे देश में मनाया जाएगा। यह व्रत हिन्दू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस व्रत को निर्जल यानि की बिना पानी पिये रखना पड़ता है। रात को चंद्रमा को देखकर महिलायें अपना व्रत तोड़ती हैं। वे इन दिनों व्रत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। व्रत के पहले की होनेवाली भागदौड़ के बाद वे इतनी थक जाती हैं कि व्रत वाले दिन उनके लिए निर्जल व्रत रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो कई बार डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाती हैं और इस वजह से कई बार उनकी तबियत खराब हो जाती है। ऐसे में उन्हें अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए इन कुछ चीज़ों का ख़ास ध्यान रखना होगा। इन्हें ध्यान में रखकर वे अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकती हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाव करता है सरगी

इस व्रत में सास अपनी बहू को सरगी देती है। सरगी सास की तरफ से बहू के लिए एक तरह से उनका प्यार होता है। सरगी खाने पूरे दिन महिलाएं एनर्जी से भरपूर रहती हैं। सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले 4 से 5 बजे के आसपास कर लेना चाहिए।

थाल में रखें फाइबर युक्त फूड्स

सरगी की थाली में ऐसी चीजें रखी जाती हैं। जिसे खाने ने दिनभर एनर्जी से फुल रहें। इसलिए सरगी की थाली में फाइबर से भरपूर फल रखना चाहिए। इसके अलावा कम कैलोरी वाली मिठाई, ड्राई फूट्स के साथ सेवई, नारियल पानी और दूध भी रखना चाहिए।

नारियल पानी: सरगी के समय नारियल पानी जरूर से जरूर पिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।

ड्राई फूट्स और फूट्स खाए: पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए आप सरगी के वक्त ज्यादा से ज्यादा फल और ड्राइ फ्रूट्स खाए ताकि आप पूरे दिन एनर्जी फिल करें। साथ ही इससे आपके शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलेगा।

सेवईयां: बता दें कि दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सेवई तैयार कर लें। जैसा कि आपको पता है सेंवईयां सरगी की थाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौष्टिकता और स्वाद से भरी ये थाली आपको सरगी के दौरान जरूर से जरूर खानी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें