ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 21-09-2024

तिरुपति बालाजी के 'लड्डू' का स्वाद है दुनिया भर में मशहूर, ये है प्रसाद बनाने की सीक्रेट रेसिपी

Image Source : SOCIAL Prasadam Laddu Recipe तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले में स्थापित यह मंदिर विष्णु जी के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां भक्तों की मुराद पूरी होती ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-09-2024
शेयर
तिरुपति बालाजी के 'लड्डू' का स्वाद है दुनिया भर में मशहूर, ये है प्रसाद बनाने की सीक्रेट रेसिपी

Image Source : SOCIAL

Prasadam Laddu Recipe

तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले में स्थापित यह मंदिर विष्णु जी के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां भक्तों की मुराद पूरी होती है इसलिए प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन करने आते हैं।इस मंदिर में देसी घी का बेसन का लड्डू भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। इस वजह से यह प्रसाद 'लड्डू' भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। भगवान को चढ़ाए जाने वाले देसी घी के प्रसादम लड्डू घर पर बनाना चाहते हैं तो बेसन के लड्डू आसानी से बना सकते हैं। मंदिर जैसा स्वाद पाने के लिए ड्राई फ्रूट की मात्रा ज्यादा रखनी होगी। चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

प्रसादम लड्डू बनाने के लिए सामग्री:

दो कप बेसन, एक कप घी, एक कप घी, चीनी का बुरादा, 15 काजू, 15 बादाम, 15 किशमिश, एक टी स्पून पिस्ता की कतरन और एक टी स्पून इलायली पाउडर

कैसे बनाएं प्रसादम लड्डू?

पहला स्टेप: लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही लेकर एक कप घी डालें। घी पिघलने के बाद उसमें दो कप बेसन डालें। बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भूनें , जब इसमें भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तब गैस की आंच एकदम कम कर दें।

दूसरा स्टेप: अब आप काजू, किशमिश और बादाम को एकदम बारीक काटें। बारीक काटने के बाद बेसन में ये ड्राई फ्रूट मिक्स कर दें। फिर बेसन में थोड़ा सा पानी डालें। इससे बेसन का लड्डू दानेदार बनता है।अब बेसन को तब तक गैस पर रखना है जब तक उसका पानी न सूख जाए। जब पानी सुख जाये तब गैस बंद करके बेसन को दूसरे बड़े बतर्न में निकाल दें।

तीसरा स्टेप: बेसन जब हल्का गर्म रह जाए तब इसमें चीनी का बुरादा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए। चीनी और बेसन जब आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब मिश्रण को हाथों में लेकर लड्डू बांधना शुरू करें। तैयार लड्डू एकथाली में अलग रखते जाएं और ऊपर पिस्ता कतरन को दबाकर चिपकाते जाएं। आपके देसी घी के लड्डू तैयार हैं

यह खबर शेयर करें
शेयर